Posts

Showing posts from August, 2024

तमाशा

  कहानी                              तमाशा                                              हरभजन सिंह मेहरोत्रा     वो कुत्ता बहुत ही प्यारा था| ऐसी राय सबकी थी| जर्मन शेफर्ड| अास्कर....! इसी को तो जैसे अॉस्कर अवार्ड दिया गया था|              " ऐ आस्कर.....किधर जा रहा है|" मेरी आवाज़ से उसने मुझे पीछे मुड़ कर देखा था और थका हुआ सा हांपते हुये मेरे नज़दीक आ गया था| दो-तीन बार मैने उससे दूर गेंद फेंक कर  उठा लाने के लिये प्रेरित किया था| वह बराबर गेंद को पकड़ने के लिये उस पर झपटता और दौड़ता| पा जाता तो गेंद को मुंह में दबाये, विजय दर्प सा  चेहरा लिये मेरे पास आ खड़ा होता| श्वेत दंत पंक्तियां उसकी बे हिसाब खुशी को जाहिर कर रही होतीं| ऐसे समय में वह पूंछ हिलाना भी अनिवार्य समझता| मैं उसके सिर पर हाथ फेरता, पुचकारता| लेकिन उसकी भाव-भंगिमाओं में कोई ...

कहानी सरप्राइज

                                                  सरप्राईज़                       हरभजन सिंह मेहरोत्रा         बच्चों के घर से जाते ही उसके मन में ख्याल आया, क्यों न आज का यह समय,  हम लोग भी अपने ढंग से इंज्वाय करें, " ऐय मैंने कुछ सोचा है।" उसने गुमसुम सी हो आई पत्नी को अपनी तरफ आकर्षित किया। सुरभि चिहुंक उठी। पति की तरफ देखा।        "मेरे दिमाग में एक आईडिया है हम आज कुछ स्पेशल करते हैं। " अपने आप  में ही खोयी हुई,  पति के पुकारे जाने के बावजूद सुरभि अभी तक सामान्य नहीं हो पायी थी। बात ही कुछ ऐसी थी। बहु का आज जन्मदिन था जिसे विकेश घर में न मना कर किसी बड़े से होटल में बच्चों के साथ जाकर मनाने वाला था। चाहता तो उन दोनों को भी ले जा सकता था। लेकिन इससे ब्रूनो अकेला पड़ जाता। जिसे व...