तमाशा
कहानी तमाशा हरभजन सिंह मेहरोत्रा वो कुत्ता बहुत ही प्यारा था| ऐसी राय सबकी थी| जर्मन शेफर्ड| अास्कर....! इसी को तो जैसे अॉस्कर अवार्ड दिया गया था| " ऐ आस्कर.....किधर जा रहा है|" मेरी आवाज़ से उसने मुझे पीछे मुड़ कर देखा था और थका हुआ सा हांपते हुये मेरे नज़दीक आ गया था| दो-तीन बार मैने उससे दूर गेंद फेंक कर उठा लाने के लिये प्रेरित किया था| वह बराबर गेंद को पकड़ने के लिये उस पर झपटता और दौड़ता| पा जाता तो गेंद को मुंह में दबाये, विजय दर्प सा चेहरा लिये मेरे पास आ खड़ा होता| श्वेत दंत पंक्तियां उसकी बे हिसाब खुशी को जाहिर कर रही होतीं| ऐसे समय में वह पूंछ हिलाना भी अनिवार्य समझता| मैं उसके सिर पर हाथ फेरता, पुचकारता| लेकिन उसकी भाव-भंगिमाओं में कोई ...